गणतंत्र दिवस 2025: शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, अरिजीत सिंह को पद्म श्री, 139 व्यक्तियों को पद्म सम्मान

“पद्मश्री 2025 पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वालों की सूची में कुछ प्रमुख नाम शामिल हैं। इनमें गोवा के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई, पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास और दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला भी हैं।

दिनाँक 26/01/2025 नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कार 2025 के सम्मानित व्यक्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में उन लोगों को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में गुमनाम रहते हुए खास उपलब्धियां हासिल की हैं।

पद्मश्री से सम्मानित होने वालों में गोवा के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई, पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास और दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला शामिल हैं। डॉ. नीरजा को सर्वाइकल कैंसर की पहचान, रोकथाम और इलाज में उनके योगदान के लिए यह सम्मान मिल रहा है।

इसके अलावा, अन्य सम्मानित व्यक्तियों में शेख एजे अल सबाह (कुवैत में योग शिक्षा फैलाने वाली), हरिमन शर्मा (सेब सम्राट), जोनास मासेटी (ब्राजील के वेदांत गुरु), पी. दचनामूर्ति (तवील वादक), हरविंदर सिंह (दिव्यांग तीरंदाज), भीम सिंह भावेश (मुसहर समुदाय के मसीहा), और जगदीश जोशीला (निमाड़ी के लेखक) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि उनकी असाधारण उपलब्धियां भारत के लिए गर्व की बात हैं।

More From Author

गणतंत्र दिवस को लेकर पीलीभीत जिले से जुड़ने वाली नेपाल सीमा पर बढ़ाई मुस्तैदी

IND vs ENG 2nd T20 Highlights: भारत ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और भारत को जीत दिलाई।