Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

एयर इंडिया फ्लाइट को बम की धमकी, कनाडा में इमरजेंसी लैंडिंग

“दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 127 को सोशल मीडिया पर मिली बम की धमकी मिली, जिसके बाद कनाडा के इकालुइट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की

दिल्ली से शिकागो जा रहे एयर इंडिया के विमान AI 127 को बम की धमकी मिलने के बाद कनाडा की ओर डायवर्ट किया गया। यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए भेजी गई थी, जिसके कारण विमान को कनाड़ा के इकालुइट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस मामले में एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए कई ऑपरेटरों को धमकी दी गई थी। सुरक्षा कारणों से विमान को सुरक्षित स्थान पर उतारने का निर्णय लिया गया।

एयर इंडिया द्वारा सोशल मीड़िया पर जारी बयान

 में जानकारी दी गई है कि 15 अक्टूबर को दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI127 को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। इसके बाद एहतियात बरतते हुए विमान को कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे पर उतारा गया। 

बयान में कहा गया, “सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार विमान और यात्रियों की दुबारा जांच की गई। यात्रियों की सहायता के लिए एयरपोर्ट पर एजेंसियों को सक्रिय किया गया है।