Rajmargyatra App Local Toll Pass :- राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए डिजिटल लोकल टोल पास सुविधा शुरू कर दी है। अब पात्र नागरिक Rajmargyatra App के माध्यम से घर बैठे लोकल टोल पास खरीद सकेंगे।
यह सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की गई है जो रोजाना एक ही टोल प्लाजा का नियमित उपयोग करते हैं। डिजिटल लोकल पास के जरिए उन्हें रियायती दरों पर टोल शुल्क का लाभ मिलेगा और बार-बार टोल भुगतान की परेशानी से राहत मिलेगी।
NHAI के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को आसान, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल सेवा उपलब्ध कराना है। ऐप के माध्यम से आवेदन, सत्यापन और पास जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
प्राधिकरण का कहना है कि इस सुविधा से टोल प्लाजा पर भीड़ कम होगी, यात्रा अधिक सुगम बनेगी और स्थानीय लोगों का समय व खर्च दोनों की बचत होगी। पात्र नागरिक केवल आधिकारिक Rajmargyatra App के माध्यम से ही लोकल टोल पास प्राप्त कर सकते हैं।











