Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

मालदीव दौरे पर पीएम मोदी, कई अहम नेताओं से मुलाकात

दिनाँक 26/07/2025 नई दिल्ली

26 जुलाई, माले (मालदीव) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदीव की संसद पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले पीएम मोदी ने मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ़ से भी मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने को लेकर कई विषयों पर बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच दोस्ताना संबंधों को और गहराई देने का एक अहम कदम मानी जा रही है।