Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Satvik Samachar Satvik Samachar

Daily Updates

Satvik Samachar Satvik Samachar

Daily Updates

  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कला, इतिहास और संस्कृति
  • खेल / स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा व रोजगार
  • अपना शहर चुने
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कला, इतिहास और संस्कृति
  • खेल / स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा व रोजगार
  • अपना शहर चुने
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
Close

Search

Subscribe
उत्तर प्रदेशकला, इतिहास और संस्कृतिदिल्लीपंजाबभारतराशिफल

मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ-2025 के समापन के बाद पुलिसकर्मियों से संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित किया

By Satvik Samachar
02/27/2025 2 Min Read

“महाकुम्भ-2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को सराहा,कार्यक्रम में महाकुंभ ड्यूटी कर रहे के पुलिसकर्मियों को मिलेगा मेडल और बोनस सम्मान”

दिनाँक 28/02/2025 नई दिल्ली

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के सफल समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों से संवाद किया और उनकी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ, जो दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पुलिस बल के सामूहिक प्रयासों से सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले 75 हजार पुलिसकर्मियों को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’ और प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। इसके अलावा, अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये का स्पेशल बोनस भी मिलेगा। साथ ही, ड्यूटी में लगे अधिकारियों और जवानों को फेज वाइज एक सप्ताह का अवकाश भी दिया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन को सफल बनाना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे ऐतिहासिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस आयोजन ने आस्था और अर्थव्यवस्था के तालमेल का एक नया उदाहरण पेश किया, जिसे पूरी दुनिया ने सराहा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए सरकार ने 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था में 3.5 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के धैर्य और संयम की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और ट्रैफिक पुलिस ने शानदार कार्य किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु पुलिस के व्यवहार से बेहद खुश थे और कई बार भीड़ में धक्कामुक्की के बावजूद पुलिसकर्मियों ने धैर्य बनाए रखा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में बड़े सुधार किए गए हैं। पुलिसकर्मियों के रहने की सुविधाओं में सुधार किया गया, पुलिस लाइन और थानों में नई इमारतें बनाई गईं। यूपी पुलिस का बजट अब 40 हजार करोड़ रुपये हो गया है और हजारों नई भर्तियां की जा रही हैं। महाकुंभ के दौरान पुलिस ने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में शानदार प्रदर्शन किया। मौनी अमावस्या के दिन एक हादसा हुआ, लेकिन ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को 15-20 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया। आग की घटनाओं पर भी 10 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ ने भारत की वैश्विक छवि को मजबूत किया और उत्तर प्रदेश को नई पहचान दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि जो अभी तक संगम में स्नान नहीं कर पाए हैं, वे ड्यूटी के साथ स्नान करें और अपने साथ संगम जल जरूर लेकर जाएं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के साथ भोजन में शामिल हुए और उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags:

conclusion of Maha Kumbh-2025dialogue program with the policemenThe Chief Minister addressed
Author

Satvik Samachar

Follow Me
Other Articles
Previous

Aashram Season 3 Part 2: बाबा निराला को लेकर बॉबी देओल का बड़ा खुलासा!

Next

यूरोपीय कमीशन अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से की मुलाकात

Suryoday Media Fedration

Work From Home Opportunity

Ab ghar baithe online kaam karke extra income kamaane ka mauka! Is kaam ke liye kisi experience ki zarurat nahi hai. Sirf mobile aur internet hona chahiye.

Apply Now

  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • About Us
  • Complaint Redressal
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • HOME

For advertizement Query satviksamachar9@gmail.com
Contact no.: 9873573489

Laxmi Production House - Candid Photography & Cinematic Videography Delhi NCR
  • पाठक शिकायत हेतु हेल्पलाइन
    +91-9811573489
    suryodaymediafederation@gmail.com
Copyright 2024 — Satvik Samachar. All rights reserved. Satvik Samachar