नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में शातिर पति-पत्नी गिरफ्तार, 100 से अधिक वारदातों का खुलासा

“घायल की पहचान दिल्ली निवासी संजय पहाड़िया के रूप में की गई। उसके पास से एक तमंचा और गाड़ी बरामद हुई। संजय पहाड़िया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया”

दिनाँक 02/01/2025 नई दिल्ली

नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी संजय पहाड़िया और उसकी पत्नी रेखा पहाड़िया को गिरफ्तार किया। दोनों पर दिल्ली-एनसीआर में सौ से ज्यादा वारदातों का आरोप है। पुलिस ने मामूरा चौक रोड पर गाड़ी चेकिंग के दौरान उन्हें रोका, लेकिन वे भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में संजय घायल हो गया और पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने गाड़ी से अवैध शराब और कुछ गहने भी बरामद किए हैं।

घायल की पहचान दिल्ली निवासी संजय पहाड़िया के रूप में की गई। उसके पास से एक तमंचा और गाड़ी बरामद हुई। संजय पहाड़िया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान एक महिला को भी गिरफ्तार किया। महिला की पहचान रेखा पहाड़िया के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला संजय पहाड़िया की पत्नी है। पुलिस ने बताया कि दोनों गाड़ी का इस्तेमाल चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए करते थे। गाड़ी से पांच पेटी अवैध शराब और कुछ गहने बरामद हुए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है

More From Author

दिल्ली चुनाव 2025: मोदी शुरू करेंगे 4500 करोड़ की परियोजनाएं, शिवराज ने आतिशी पर किया हमला

दिल्ली: रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ मुख्यालय का दौरा किया