नेपाल: काठमांडू में बेकाबू हालात, हिंसक झड़प में 2 की मौत, 30 घायल
दिनाँक 29/03/2025 नई दिल्ली
नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार को सेना की तैनाती के बावजूद हालात बेकाबू हो गए। राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव और हमला
बताया जा रहा है कि राजशाही समर्थकों ने एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हमला कर दिया और पथराव किया। इस दौरान हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सेना तैनात की गई है, लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।
