Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

दिल्ली चुनाव 2025: रामदास अठावले की पार्टी RPI-A ने 15 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

“दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI-A) ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।”

दिनाँक 11/01/2025 नई दिल्ली

रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। यह पार्टी एनडीए की सहयोगी है।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार में कई घोटाले हुए हैं, और हाल ही की रिपोर्टों से यह साबित होता है कि उनकी सरकार भ्रष्ट थी। उन्होंने जनता से अपील की कि केजरीवाल को हटाकर भाजपा को सत्ता में लाएं।

उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी 15-20 सीटों पर चुनाव जरूर लड़ेगी, लेकिन भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए का समर्थन करती है और उनकी भूमिका यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने।