Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

दिल्ली चुनाव 2025: राघव चड्ढा ने शाहदरा में रोड शो कर जनता से वोट मांगे

“राघव चड्ढा ने चुनावी सभा में कहा, “यह सिर्फ एक रोड शो नहीं, बल्कि जनता की जीत का जश्न है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ने हर क्षेत्र में तरक्की की है।”

दिनाँक 15/01/2025 नई दिल्ली

दिल्ली के शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने रोड शो किया और जनता को संबोधित किया। इस दौरान आप के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी ने अपना नामांकन दाखिल किया। रोड शो में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पार्टी का समर्थन दिखाया।

राघव चड्ढा ने कहा, “आज का दिन शाहदरा के लिए ऐतिहासिक है। जितेंद्र सिंह शंटी का नामांकन और यहां उमड़ी भीड़ यह दिखाती है कि शाहदरा की जनता एक बार फिर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप सरकार को चुनने के लिए तैयार है।”

चुनावी सभा में उन्होंने कहा, “यह सिर्फ रोड शो नहीं, बल्कि जनता की जीत का उत्सव है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। जितेंद्र सिंह शंटी शाहदरा के लोगों की आवाज बनेंगे और यहां के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”

राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि चुनाव में मुकाबला केवल आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है। उन्होंने चुनाव आयोग से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की जो खुलेआम पैसे और अन्य सामान बांट रहे हैं, और निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता पर जोर दिया।