“टीएमसी ने एक दिन बाद आप को समर्थन दिया, जब अखिलेश यादव ने दिल्ली में भगवा खेमे के खिलाफ आप का साथ देने का ऐलान किया। हालांकि, कांग्रेस और आप इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं, लेकिन दिल्ली चुनाव में आमने-सामने हैं।”
दिनाँक 09/01/2025 नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले INDIA गुट की एकता कमजोर होती नजर आ रही है। ममता बनर्जी की TMC ने AAP को समर्थन दे दिया है। इससे पहले अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने भी AAP को समर्थन दिया था। हालांकि, कांग्रेस और AAP, जो राष्ट्रीय स्तर पर INDIA ब्लॉक का हिस्सा हैं, दिल्ली चुनाव में आमने-सामने हैं। कांग्रेस सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि AAP दिल्ली में लगातार तीसरी जीत की कोशिश में है।
सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (यूबीटी) भी AAP के समर्थन में प्रचार कर सकती है। केजरीवाल ने TMC और अखिलेश यादव के समर्थन पर आभार व्यक्त किया है। वहीं, INDIA ब्लॉक में संभावित दरार की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी को विपक्षी गुट का नेतृत्व सौंपने का दबाव बढ़ रहा है।
दिल्ली चुनाव 5 फरवरी को होंगे, और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। मुकाबला त्रिकोणीय है, जिसमें AAP, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं।


