पीएम मोदी ने सऊदी अरब में कार्यक्रम रद्द किए, देश वापस लौटेंगे

दिनाँक 23/04/2025 नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब में अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर भारत लौटने का फैसला किया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद उठाया गया है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री अब सऊदी अरब में होने वाले आधिकारिक डिनर में भी शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

साथ ही क्राउन प्रिंस ने भारत को हर तरह की मदद देने का भरोसा भी दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों के बीच चार अहम समझौते भी हुए हैं। ये समझौते अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, एंटी डोपिंग और डाक सेवा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर किए गए हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर हमला कर दिया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ की मौत भी हुई है। इस घटना के बाद पूरे देश में दुख और गुस्से का माहौल है।

More From Author

बुलंदशहर के तुषार सिंह ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में मारी बाज़ी, 385वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

यूपीएससी रिजल्ट 2024: उत्तर प्रदेश की बेटियों का दबदबा, प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, कन्नौज के मयंक त्रिपाठी ने हासिल की 10वीं रैंक