पीएम मोदी : पाकिस्तान की आतंक की नीति आज दुनिया में बेनक़ाब
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन से बातचीत में पाकिस्तान के साथ रिश्तों से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि भारत ने हमेशा सकारात्मक पहल की लेकिन जवाब नकारात्मक मिला। पीएम ने कहा कि पाकिस्तान की आतंक की नीति आज दुनिया में बेनक़ाब हो चुकी हैं।”
दिनाँक 16/03/2025 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत में पाकिस्तान को कड़ी सलाह दी। उन्होंने कहा कि अब पूरी दुनिया को यह स्पष्ट हो चुका है कि आतंकवाद की जड़ें पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बन चुका है और इसका परिणाम न केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया को झेलना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत ने हमेशा शांति की ओर कदम बढ़ाए हैं, जैसे लाहौर यात्रा और पाकिस्तान को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाना, लेकिन हर बार इन प्रयासों का जवाब दुश्मनी से मिला। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के लोग डर और हिंसा से मुक्त भविष्य के हकदार हैं और उम्मीद जताई कि पाकिस्तान अपनी गलतियों से सीखे और सही रास्ता अपनाए।
