राष्ट्रपति मुर्मु बजट सत्र से पहले 31 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित
“इस संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। संसद का यह बजट सत्र दो चरणों में होगा।”
दिनाँक 28/01/2025 नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। संसद का यह बजट सत्र दो चरणों में होगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। दूसरा चरण 10 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक चलेगा।
राष्ट्रपति के संबोधन के बाद 3, 4 और 6 फरवरी को बजट को लेकर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया है। चर्चा के बाद 6 फरवरी को सरकार द्वारा जवाब दिया जाएगा। इसके साथ ही, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी दलों की बैठक बुलाई है ताकि संसदीय कार्य में सुचारू रूप से चलाने में मदद मिल सके। उन्होंने विपक्षी दलों से भी रचनात्मक चर्चाओं में सहयोग की अपील की है।
बजट के लिए उम्मीद जताते हुए रिजिजू ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संतुलित और व्यापक बजट पेश करेंगी। जनता की उम्मीद है कि बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के संबोधन से होगी और एक सकारात्मक और जनहितैषी बजट प्रस्तुत किया जाएगा।
