Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

AAP एमएलए अमानतुल्लाह खान का बेटा दिल्ली पुलिस के हत्थे कैसे चढ़ा?

“दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान जामिया नगर में बुलेट बाइक पर सवार दो लड़कों को रॉन्ग साइड बाइक चलाते हुए रोका। उनकी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था और उनके पास बाइक का लाइसेंस और आरसी नहीं थी। पूछताछ में एक लड़के ने खुद को AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया।”

दिनाँक 25/01/2025 नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में गश्त के दौरान दो लड़कों को बुलेट बाइक पर रॉन्ग साइड चलाते हुए पकड़ा। उनकी बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर भी लगा था जिससे तेज आवाज निकल रही थी। पुलिस के अनुसार, इन लड़कों के पास बाइक का लाइसेंस और आरसी नहीं थी। पुलिस ने उन्हें रोका और उनसे पूछताछ की, जिसमें एक लड़के ने खुद को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया।

उन्होंने पुलिस से असंविदानी व्यवहार किया और कहा कि उन्हें चालान कैसे काट सकते हैं। बाद में एक लड़के ने अपने पिता को फोन करके सहायक निरीक्षक से बात करवाई, और फिर बिना नाम बताए वहां से बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उनकी बाइक को जब्त कर लिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।