Honey Singh के ताने पर Badshah का जवाब, दुश्मनी में नया ट्विस्ट

“रैपर हनी सिंह और बादशाह के बीच पिछले दस साल से चली आ रही दुश्मनी में अब नया मोड़ आ गया है। हनी सिंह की टिप्पणी के बाद बादशाह ने बड़ा कदम उठाया है”

दिनाँक 28/12/2024 नई दिल्ली

हनी सिंह और बादशाह के बीच सालों से चली आ रही दुश्मनी ने फिर से तूल पकड़ लिया है। हाल ही में हनी सिंह ने कहा कि वह कभी बादशाह से सुलह नहीं करेंगे क्योंकि बादशाह ने उनकी बीमारी का मजाक उड़ाया, गानों में गालियां दीं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की।

हनी सिंह ने बताया, “पिछले 10 सालों से मैं चुप रहा, लेकिन अब फैंस के कहने पर मैंने बोलना शुरू किया है। बादशाह ने माफी मांगी, लेकिन वो ऐसा इंसान है जो अपनी बात पर टिकता नहीं। मैं ऐसे लोगों को कुछ नहीं मानता।”हनी सिंह की इस टिप्पणी के बाद बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट या तो डिलीट कर दिए या आर्काइव कर दिए, जिससे उनकी प्रोफाइल अब पूरी तरह खाली दिख रही है, सिर्फ उनकी प्रोफाइल फोटो बाकी है।

दुश्मनी की शुरुआत:
हनी सिंह और बादशाह ने 2009 में माफिया मुंडीर ग्रुप के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों के बीच झगड़ा ‘ब्राउन रंग’ गाने को लेकर शुरू हुआ। बादशाह का दावा था कि उन्होंने यह गाना लिखा था लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं मिला। इस पर हनी सिंह ने जवाब दिया था कि अगर बादशाह ने इतना अच्छा गाना लिखा था, तो वे अपने लिए भी ऐसा गाना क्यों नहीं लिख सके। तभी से दोनों के बीच खटास बनी हुई है।

More From Author

BJP नेता प्रवेश वर्मा ने AAP महिला प्रदर्शनकारियों को चाय-बिस्कुट ऑफर किया

दिल्ली महिला सम्मान योजना पर रोक से नाराज केजरीवाल, LG और BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना