दिल्ली: नए संसद भवन के सामने युवक ने खुद को आग लगाई, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
“यह घटना रेल भवन के पास हुई, जिसकी जानकारी दमकल विभाग को दोपहर करीब 3:35 बजे मिली। इसके बाद एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया”
दिनाँक 25/12/2024 नई दिल्ली
दिल्ली में नए संसद भवन के सामने एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुदकुशी की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर करीब 3:35 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। संसद के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवक को तुरंत आरएमएल अस्पताल पहुंचाया।
