भारत की महिला टीम की ऐतिहासिक जीत: वेस्टइंडीज को 211 रनों से हराया, मंधाना-रेणुका का शानदार प्रदर्शन
“इस जीत में स्मृति मंधाना ने शानदार 91 रनों की पारी खेली, जबकि रेणुका सिंह ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 5 विकेट लिए। भारत के इस जबरदस्त प्रदर्शन ने टीम को एक बड़ी जीत दिलाई”
दिनाँक 23/12/2024 नई दिल्ली
भारत और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने 211 रन से शानदार जीत हासिल की।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 314 रन बनाए, जिसमें स्मृति मंधाना ने 91 रन, हरलीन देयोल ने 44 रन, और ऋचा घोष ने 26 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के खिलाफ मंधाना और प्रतिका रावल ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। वेस्टइंडीज के लिए जायदा जेम्स ने 5 विकेट लिए, लेकिन भारत ने डेथ ओवर्स में थोड़े रन बनाए।
वेस्टइंडीज का जवाब खराब रहा और टीम सिर्फ 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। स्विंग गेंदबाज रेणुका सिंह ने 5 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने कप्तान हैली मैथ्यूज और डिएंड्रा डॉटिन जैसे बड़े खिलाड़ियों को जल्दी आउट किया। रेणुका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वेस्टइंडीज की टीम के लिए फ्लेचर ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए।
