FIIs Investment: विदेशी निवेशकों का यू-टर्न, भारतीय शेयर बाजार में भारी निवेश
“विदेशी निवेशकों की वापसी का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। पिछले हफ्ते, BSE सेंसेक्स 1,906.33 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी में 546.7 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई”
दिनाँक 08/12/2024
नई दिल्ली : विदेशी निवेशकों की वापसी का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले हफ्ते, BSE सेंसेक्स में 1,906.33 अंक की बढ़त हुई, जबकि NSE निफ्टी में 546.7 अंक की वृद्धि देखी गई। नवंबर और अक्टूबर में बिकवाली के बाद, दिसंबर के पहले हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 24,454 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है, जो उनकी मजबूत वापसी को दर्शाता है।
विदेशी निवेशकों ने यू टर्न क्यों लिया
अक्टूबर और नवंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से बड़ी रकम निकाली थी, लेकिन अब बाजार में सुधार और सकारात्मक संकेत हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक वित्तीय स्थिरता, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना, और भू-राजनीतिक तनाव में कमी के कारण विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में लौटे हैं।इस वापसी के कारण भारतीय शेयर बाजार में तेजी आई है, और यह निवेशकों के लिए उम्मीद की नई किरण है।
