Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

Bitcoin Surpass Silver: खबरों में दावा- बिटक्वाइन चांदी से अधिक मूल्यवान, अब दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी संपत्ति

“बिटक्वाइन ने 1.736 ट्रिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ चांदी को पीछे छोड़ा है। बिटक्वाइन दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी संपत्ति बन गया है”

बिटक्वाइन ने चांदी को पीछे छोड़ दिया है। कंपनियों की मार्केट कैप वेबसाइट के अनुसार बिटक्वाइन का बाजार पूंजीकरण एक नए मील के पत्थर पर पहुंच गया है। बिटक्वाइन ने 1.736 ट्रिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ चांदी को पीछे छोड़ा है। बिटक्वाइन दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी संपत्ति बन गया है। यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है जब बिटक्वाइन की कीमत आज 10% बढ़कर 88,000 डॉलर को पार कर गई। चांदी में 2% की गिरावट आने के बाद बिटक्वाइन आगे निकल गया।

वैश्विक परिसंपत्ति रैंकिंग बिटक्वाइन से आगे कौन ?

इस नवीनतम तेजी के साथ, बिटक्वाइन अब वैश्विक परिसंपत्ति रैंकिंग में केवल सोना, एनवीडिया, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेज़न और सऊदी अरामको से पीछे है। पूंजी बाजार पर नजर रखने वाली अग्रणी संस्था कोबेस्सी लेटर ने बिटक्वाइन की इस उपलब्धि को अहम करार दिया।