Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

“उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश का नाकाम किया। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया”

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर:

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश का नाकाम किया। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, फिलहाल सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सुरक्षाबलों को आशंका है कि यहां और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की कि साइट से युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं और क्षेत्र की गहन तलाशी चल रही है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम के नेतृत्व में ऑपरेशन अभी भी जारी है।

दरअसल सुरक्षा बलों को गुगलधार इलाके में घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कल मुठभेड़ शुरू हुई। ड्यूटी में तैनात सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी हुई। अधिकारियों के मुताबिक कल घुसपैठ की खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा के गुगलधार में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।