HSSC हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 | 5500 पदों पर सुनहरा मौका
HSSC हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 5500 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पुरुष, महिला और GRP कैटेगरी के लिए की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 (विस्तारित तिथि) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10+2 पास होना अनिवार्य है, साथ ही HSSC CET ग्रुप-C परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
HSSC भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया CET स्कोर, शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर पूरी होगी। लिखित परीक्षा 97 अंकों की होगी, जबकि NCC प्रमाणपत्र के लिए अतिरिक्त 3 अंक निर्धारित हैं। इस भर्ती से जुड़े सभी अपडेट और आधिकारिक जानकारी उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जांचनी चाहिए। यह भर्ती हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है।
— Abhishek Gautam | Satvik Samachar
FAQs : HSSC भर्ती 2026
प्रश्न 1: HSSC भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 5500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
प्रश्न 2: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है।
प्रश्न 3: आयु सीमा क्या तय की गई है?
उत्तर: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है।
प्रश्न 4: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उत्तर: CET स्कोर, PST, PET, लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर चयन होगा।
