“बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि नकल पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए वार्षिक परीक्षाओं की भान्ति इस बार पूरक परीक्षाओं में भी प्रश्र-पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यू आर कोड और छुपे हुए सुरक्षा फीचर अंकित किए गए हैं”
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक की पूरक और डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष की परीक्षाएं कल से शुरू होंगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि नकल पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए वार्षिक परीक्षाओं की भान्ति इस बार पूरक परीक्षाओं में भी प्रश्र-पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यू आर कोड और छुपे हुए सुरक्षा फीचर अंकित किए गए हैं।
यदि किसी परीक्षार्थी या अध्यापक द्वारा पेपर बाहर भेज जाता है तो उसकी तुरन्त पहचान करके सम्बन्धित परीक्षार्थी, अध्यापक या अभिभावक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि सभी पात्र परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केन्द्र में मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित किया गया है।











