Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ। तीन आतंकी मारे गए और मुठभेड़ अभी भी जारी, इलाके में सुरक्षा कडे इंतेजाम

“जम्मू-कश्मीर: सेना के एम्बुलेंस पर हमला, तीन आतंकी मारे मुठभेड़ अभी भी जारी, इलाके में सुरक्षा कडे इंतेजाम किए गए”

श्रीनगर। पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में दो सैनिकों सहित कम से कम 12 लोग मारे गए। इसके बाद राज्य में सुरक्षा बढ़ाई गई है। 24 अक्टूबर को बारामूला के गुलमर्ग में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला किया था। इसके चलते दो जवानों और दो कुलियों की मौत हुई थी। इससे एक दिन पहले त्राल में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश से आए मजदूर को गोली मारी थी।जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सोमवार को आतंकियों ने सेना के एम्बुलेंस पर हमला किया। इसके बाद शुरू हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी मारा गया है। गोलीबारी जारी है। जिस एम्बुलेंस पर गोली चलाई गई उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें गाड़ी पर लगी गोलियों के निशान को साफ देखा जा सकता है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7 बजे बटाल इलाके में तीन आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। दिवाली को लेकर जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसको लेकर सैनिकों की आवाजाही तेज है। इसी क्रम में यह घटना हुई।20 अक्टूबर को गंदेरबल जिले के सोनमर्ग में सुरंग निर्माण में लगे मजदूरों पर आतंकियों ने हमला किया था। इस घटना में एक डॉक्टर और छह मजदूरों की जान गई थी। इस घटना से दो दिन पहले बिहार के एक और प्रवासी मजदूर पर हमला हुआ था।