Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

भाजपा ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर वायनाड सीट के नामांकन में संपत्ति विवरण को लेकर हमला किया

“नई दिल्‍ली में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि दाखिल हलफनामे में प्रियंका गांधी ने भ्रष्‍टाचार का आरोप खुद ही स्‍वीकार कर लिया है”

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और उसकी महासचिव प्रिंयका गांधी का वायनाड सीट से नामंकन दाखिल करते समय संपत्ति विवरण मामले में उनपर निशाना साधा है। नई दिल्‍ली में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि दाखिल हलफनामे में प्रियंका गांधी ने भ्रष्‍टाचार का आरोप खुद ही स्‍वीकार कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि इस हलफनामें में उनके पति रॉबर्ट वार्डा की संपत्ति कम दिखाई गई, जबकि आयकर विभाग की कर मांग अधिक है।