गुजरात में बनेगा C-295 विमान,40 विमान वडोदरा में बनाएगा और 16 तैयार हालत में प्राप्त करेगा। यह सौदा 21,935 करोड़ रुपए का है
प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के पीएम ने वडोदरा में C-295 विमान निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। भारत 40 विमान वडोदरा में बनाएगा और 16 तैयार हालत में प्राप्त करेगा। यह सौदा 21,935 करोड़ रुपए का है”
56 C-295 विमान खरीदने के लिए 21,935 करोड़ रुपए में हुआ था सौदा :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने सोमवार को वडोदरा में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। भारत ने 56 C-295 विमान खरीदने के लिए एयरबस कंपनी के साथ समझौता किया है। इसके तहत वडोदरा में 40 विमान बनाए जाएंगे। 16 विमान तैयार हालत में भारत को मिलेंगे।
