“केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की आय बढ़ाना केंद्र सरकार का प्रथम लक्ष्य है”
: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में दो भवनों की आधारशिला रखी। उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों के प्रशिक्षण के लिए सुविधा केंद्र का शिलान्यास किया। साथ ही छात्रावास की आधारशिला रखी। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कृषि विकास और किसान कल्याण की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना केंद्र सरकार का प्रथम लक्ष्य है।
किसान पशुपालन, मत्स्य पालन समेत अन्य वैकल्पिक कृषि को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। सरकार का यह प्रयास है कि किसानों का उत्पादन बढ़े और लागत घटे। खेती के माध्यम से लखपति दीदी बनाने की दिशा में भी पहल किए जा रहे हेैं। मौके पर किसानों के बीच परिसंपतियों का वितरण भी हुआ। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री ने परिसर में पौधरोपण भी किया।











