“भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह संकाय के मार्गदर्शन में, एम्स भोपाल ने विभिन्न शैक्षणिक मंचों पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की”
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह संकाय और छात्रों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता और ज्ञान-साझाकरण की संस्कृति को सदैव बढ़ावा देते रहते हैं। उनके मार्गदर्शन में, एम्स भोपाल ने विभिन्न शैक्षणिक मंचों पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विभिन्न सम्मेलनों और कार्यशालाओं में संकाय सदस्यों की भागीदारी न केवल उनके कौशल को बढ़ाती है बल्कि उन्हें नवीनतम प्रगति के साथ अद्यतन भी रखती है।
हाल ही में एम्स भोपाल के बाल रोग विभाग की एमडी छात्र डॉ. हर्षिता एस और उनके मार्गदर्शक प्रोफेसर डॉ. गिरीश चंद्र भट्ट को इंडियन जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईजेपी) बेस्ट एमडी थीसिस इन पीडियाट्रिक्स अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान 6 अक्टूबर 2024 को एम्स, नई दिल्ली में आयोजित आईजेपी के वार्षिक वैज्ञानिक दिवस पर प्रदान किया गया।











