Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

US Election Result: ‘दिल से बधाई मेरे दोस्त…, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की जीत पर पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

“अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत हासिल की है. पीएम ने एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा ऐतिहासिक जीत पर मेरे दोस्त को बधाई जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए उत्सुक हूं”

 नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इसके साथ ही रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्‍ट्रपति 47वें राष्‍ट्रपति चुने गए हैं। शुरुआती रुझानों से ही ट्रंप कमला हैरिस से काफी आगे चल रहे हैं। इसके बाद ट्रंप को सोशल मीडिया पर जीत की बधाइयां भी मिलने लगी हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप को बधाई दी है और मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को मेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हूं. आइए मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं .