Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

केंद्रीय कैबिनेट: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल 3 साल बढ़ा

दिनाँक 08/02/2025 नई दिल्ली

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल 3 साल बढ़ा

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) का कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। इस विस्तार पर सरकार करीब 50.91 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

सफाई कर्मचारियों को होगा फायदा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस फैसले से सफाई कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में मदद मिलेगी। साथ ही, उनके काम की स्थितियों को सुधारने और खतरनाक सफाई के दौरान शून्य मृत्यु दर हासिल करने का लक्ष्य पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के कार्य

  1. सफाई कर्मचारियों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार को सुझाव देना।
  2. मैला ढोने वालों के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा और निगरानी करना।
  3. सफाई कर्मचारियों से जुड़ी शिकायतों की जांच करना और समाधान के लिए सरकार को सुझाव देना।
  4. सफाई कर्मचारियों के वेतन, स्वास्थ्य और सुरक्षा की स्थिति पर नजर रखना।
  5. केंद्र और राज्य सरकार को सफाई कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर रिपोर्ट देना।
  6. सरकार द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों को पूरा करना।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की शुरुआत

NCSK अधिनियम, 1993 के तहत इस आयोग का गठन अगस्त 1994 में पहली बार किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।