Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

Tripura DGP Anurag Dhankar Death :- त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए, जांच शुरू

Tripura DGP Anurag Dhankar Death अगरतला: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ का शव सोमवार को अगरतला स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में मिलने से पूरे पुलिस महकमे और प्रशासन में सनसनी फैल गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

अनुराग धनखड़ 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे और मई 2025 से त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे राज्य पुलिस के खुफिया विभाग, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके थे।

Patna Passport Office Bomb Threat :- पटना के पासपोर्ट सेवा केंद्र को RDX से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री माणिक साहा, मुख्य सचिव और कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अस्पताल और पुलिस मुख्यालय पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

कुछ मीडिया रिपोर्टों में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक मृत्यु के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अनुराग धनखड़ की अचानक मृत्यु से पुलिस विभाग और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अटकलों या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।