Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

Tibet Earthquake : अब तक 126 लोगों की मौत, 188 घायल”भीषण भूकंप ने मचाई तभाही

“Earthquake In Tibet: आज तिब्बत में भूकंप से भारी तबाही हुई, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ।”

दिनाँक 07/01/2025 नई दिल्ली

आज सुबह तिब्बत के ज़िज़ांग इलाके में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6:35 बजे महसूस किया गया, जिसकी गहराई 10 किमी थी। भूकंप के बाद तिब्बत, नेपाल और चीन में कई आफ्टरशॉक्स भी आए, जिससे लोग दहशत में आ गए।

अब तक का अपडेट:

  • मृतकों की संख्या: 126
  • घायल: 188
  • तबाह घर: करीब 1,000

चीन की वायुसेना ने प्रभावित क्षेत्र में मदद के लिए Y-20 विमान भेजा है, जो डिंगरी एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है। सेना और रेस्क्यू टीम लगातार मलबे में फंसे लोगों को बचाने का काम कर रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जबकि हल्की चोट वाले लोगों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी जा रही है।

भूकंप के कारण डिंगरी काउंटी सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, जहां अब तक 95 लोगों की मौत और 130 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।