Shillong News :- मेघालय की राजधानी शिलांग के लापालांग इलाके में एक निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। कुएं के अंदर जहरीले धुएं के कारण पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर कुएं से पानी निकालने के लिए जनरेटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान कुएं के भीतर जहरीले धुएं और ऑक्सीजन की कमी के कारण एक व्यक्ति बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर अन्य लोग भी कुएं में उतरे, लेकिन वे भी जहरीले धुएं की चपेट में आ गए। इस हादसे में कुल पांच लोगों की जान चली गई।
Toronto Shooting :- कनाडा के टोरंटो में साल्सा डांस फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल
सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और यह पता लगाया जाएगा कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद या संकरे स्थानों, विशेषकर कुओं और टैंकों में बिना सुरक्षा उपकरणों के प्रवेश न करें। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे स्थानों में जहरीली गैसों का जमाव और ऑक्सीजन की कमी जानलेवा साबित हो सकती है।





