Satvik samachar :- मुजफ्फरपुर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर जिले को बड़ी विकास सौगात देते हुए ₹1,260 करोड़ की लागत वाली 982 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत ढांचे, शहरी विकास और जनसुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
इन परियोजनाओं में सबसे प्रमुख सिकंदरपुर लेक फ्रंट परियोजना है, जिसे स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को आधुनिक सार्वजनिक स्थल, पर्यटन सुविधाएं और बेहतर मनोरंजन का वातावरण उपलब्ध कराना है।
Karnataka News :- कर्नाटक के परिवहन मंत्री के साथ बस में दिलचस्प घटना, खुले पैसे न होने पर कंडक्टर ने उतरने को कहा
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों के जरिए मुजफ्फरपुर को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से सड़क, शहरी सुविधाओं, पर्यटन, जल निकासी और अन्य बुनियादी सेवाओं में सुधार होगा, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।







