“बैठक में प्रियंका गांधी ने एक साथ चुनाव के लिए जरूरी EVM की संख्या और इसकी आर्थिक व्यवहारिकता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के खर्च के आंकड़े 2004 में EVM लागू होने से पहले के हैं।”
दिनाँक 09/01/2025 नई दिल्ली
एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने बुधवार को अपनी पहली बैठक की। भाजपा सांसदों ने इसे देश के लिए जरूरी बताया, जबकि विपक्षी नेताओं ने इसे राज्यों के अधिकारों का उल्लंघन कहा। कानून मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को राम नाथ कोविंद समिति की रिपोर्ट और प्रस्तावित विधेयकों के प्रावधानों की जानकारी दी।
बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए कितनी EVM की जरूरत होगी और क्या यह आर्थिक रूप से व्यावहारिक है। उन्होंने कहा कि सरकार के खर्च से जुड़े आंकड़े 2004 में EVM लागू होने से पहले के हैं।
बैठक के बाद JPC सदस्यों को 18,000 से अधिक पन्नों का दस्तावेज़ एक बड़े सूटकेस में सौंपा गया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस सूटकेस की तस्वीर साझा की।


