प्रधानमंत्री ने NDRF के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनडीआरएफ के बहादुर कर्मियों के साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए NDRF के स्थापना दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।”
दिनाँक 20/01/2025 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बहादुर कर्मियों के साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए एनडीआरएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने सोशल मीडिया
प्लेटफॉर्म एक्स
पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर, हम उन बहादुरकर्मियों के साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं, जो विपत्ति के समय में एक ढाल की तरह काम करते हैं। जीवन बचाने, आपदाओं से निपटने और आपात स्थितियों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। एनडीआरएफ ने आपदा मोचन और प्रबंधन में वैश्विक मानक भी स्थापित किए हैं।”

