प्रधानमंत्री आवास योजना: मध्य प्रदेश के 8.21 लाख परिवारों को मिला पक्का घर

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी आवास कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश के 8.21 लाख परिवारों को पक्के मकान देने की घोषणा की।”

दिनाँक 16/01/2025 नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी आवास कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश को एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश के 8.21 लाख परिवारों को पक्के मकान देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में 12,636 करोड़ रुपये की लागत से पक्के मकान बनाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने मंच पर ही इन परिवारों को स्वीकृति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हर गरीब को पक्का घर मिले, और इसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में मध्य प्रदेश को लगभग 14 लाख मकान मिलेंगे, जो राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी आवास योजना है।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि आगामी अप्रैल और मई में 8.21 लाख और मकान दिए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने पीएम ग्राम सड़क योजना और मनरेगा के तहत भी राज्य को कई विकास योजनाओं की जानकारी दी।

More From Author

इजरायल-हमास युद्ध विराम: बंधकों की रिहाई के लिए सीजफायर पर सहमति

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल का समर्थन कर राजद ने बिहारियों का अपमान किया