पीएम मोदी ने RINL को दिया 11,440 करोड़ का पैकेज
“प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के लिए 11,440 करोड़ रुपये के रिवाइवल पैकेज को मंजूरी दी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। इस पैकेज से कंपनी की समस्याओं और कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।”
दिनाँक 17/01/2025 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के पुनर्जीवन के लिए 11,440 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) की बैठक में लिया गया।
पैकेज की मुख्य बातें:
- RINL की स्थिति में सुधार: इस पैकेज से कंपनी की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और इसे फिर से पूरी क्षमता के साथ चालू किया जाएगा।
- ब्लास्ट फर्नेस शुरू: शुरुआत में दो ब्लास्ट फर्नेस चालू किए जाएंगे और अगस्त तक तीन फर्नेस पूरी तरह काम करने लगेंगे।
- रॉ मटीरियल की व्यवस्था: NMDC के साथ टाईअप कर रॉ मटीरियल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
- आत्मनिर्भर भारत में योगदान: यह संयंत्र भारत में इस्पात उत्पादन को बढ़ावा देगा और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण में मदद करेगा।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र आंध्र प्रदेश के लिए खास महत्व रखता है। 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की इक्विटी सहायता का निर्णय आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में इस्पात क्षेत्र की भूमिका को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।”
केंद्रीय मंत्री ने RINL के कर्मचारियों और इससे जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पैकेज कंपनी की समस्याओं को हल करने में बड़ी भूमिका निभाएगा और देश की इस्पात जरूरतों को पूरा करेगा।
