Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

भारत और जापान के बीच 191.736 अरब जापानी येन के ऋण समझौते, छह विकास परियोजनाओं को मिलेगी मदद

दिनाँक 28/03/2025 नई दिल्ली

भारत और जापान ने आधिकारिक विकास सहायता (ODA) के तहत छह प्रमुख परियोजनाओं के लिए 191.736 अरब जापानी येन के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। ये परियोजनाएं वन प्रबंधन, जल आपूर्ति, शहरी परिवहन, जलीय कृषि, जैव विविधता संरक्षण और निवेश संवर्धन से जुड़ी हैं।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, भारत सरकार और जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) के बीच ये समझौते नई दिल्ली में हुए। इन परियोजनाओं में शामिल हैं:

  1. तमिलनाडु निवेश संवर्धन कार्यक्रम (चरण 3) – 36.114 बिलियन जेपीवाई
  2. प्रभावी वन प्रबंधन के लिए क्षमता वृद्धि परियोजना – 8.280 बिलियन जेपीवाई
  3. चेन्नई समुद्री जल विलवणीकरण संयंत्र (II) का निर्माण – 52.556 बिलियन जेपीवाई
  4. दिल्ली जन सामूहिक तीव्र परिवहन प्रणाली परियोजना (चरण 4, अतिरिक्त गलियारे – I) – 79.726 बिलियन जेपीवाई
  5. असम राज्य जलीय कृषि संवर्धन और आजीविका सुधार परियोजना – 3.580 बिलियन जेपीवाई
  6. पंजाब जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण परियोजना – 11.480 बिलियन जेपीवाई

भारत-जापान सहयोग मजबूत हुआ

भारत और जापान के बीच 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का मजबूत इतिहास रहा है। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है, जिससे रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी और मजबूत हुई है।