Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

सालासर बालाजी में ‘मोदी-मोदी’ के नारों पर केजरीवाल ने हाथ जोड़कर दी प्रतिक्रिया

“Arvind Kejriwal Rajasthan Visit: नए साल के अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे”

दिनाँक 02/01/2025 नई दिल्ली

नए साल के मौके पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ राजस्थान के सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा की, बालाजी महाराज से आशीर्वाद लिया और देश और परिवार की खुशहाली की कामना की।

मंदिर के बाहर जब वे निकले, तो हजारों लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस पर केजरीवाल ने शांति से हाथ जोड़कर प्रतिक्रिया दी और मुस्कुराते हुए अपने काफिले की ओर बढ़े। हालांकि, उनके सुरक्षा काफिले के पास पहुंचने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। पूजा के बाद, केजरीवाल ने रात सालासर में बिताई।