Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

ऑपरेशन सिंदूर पर जयशंकर का बयान: मोदी-ट्रंप कॉल का दावा गलत, भारत ने बिना दबाव के की कार्रवाई

दिनाँक 29/07/2025 नई दिल्ली

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 22 अप्रैल से 17 जून तक कोई फोन कॉल नहीं हुई, इसलिए ट्रंप के “सीजफायर पर बातचीत” वाले दावे का कोई आधार नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह भारत की स्वतंत्र रणनीति के तहत किया गया था और किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव या मध्यस्थता की भूमिका नहीं थी।

जयशंकर ने बताया कि यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद 7 मई से शुरू हुआ था। इस दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन तक सैन्य टकराव हुआ। बाद में दोनों देशों के DGMOs की बातचीत से तनाव कम हुआ।

भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद के समर्थन के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब किया है और आगे भी जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाएगा। साथ ही, पाकिस्तानियों पर वीजा प्रतिबंध जारी रहेगा, जो भारत की सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है।