भारत ने पाकिस्तान को घेरा, अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा
“भारत ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में किए गए हवाई हमलों की निंदा की, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 46 लोग मारे गए।”
दिनाँक 06/01/2025 नई दिल्ली
नई दिल्ली, 6 जनवरी: भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी आलोचना की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत इस हमले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है, जिसमें निर्दोष नागरिकों, खासतौर पर महिलाओं और बच्चों की जान गई। उन्होंने इस हमले को मानवता के खिलाफ बताया और कहा कि पाकिस्तान अक्सर अपनी आंतरिक समस्याओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोषी ठहराता है।
24 दिसंबर 2024 को, पाकिस्तानी सैन्य विमानों ने अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत पर हमला किया, जिसमें 46 लोग मारे गए और 6 घायल हो गए। हमले में चार स्थानों को निशाना बनाया गया था। अफगान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फिट्रत ने इस घटना की पुष्टि की।
