Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Satvik Samachar Satvik Samachar

Daily Updates

Satvik Samachar Satvik Samachar

Daily Updates

  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कला, इतिहास और संस्कृति
  • खेल / स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा व रोजगार
  • अपना शहर चुने
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कला, इतिहास और संस्कृति
  • खेल / स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा व रोजगार
  • अपना शहर चुने
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
Close

Search

Subscribe
अंतरराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशकला, इतिहास और संस्कृतिखेल / स्पोर्ट्सदिल्लीभारतमनोरंजनराशिफल

वर्ष 2025 में वीमेंस कबड्डी वर्ल्ड कप, मेंस एशिया कप हॉकी समेत कई बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करेगा बिहार

By Satvik Samachar
01/03/2025 2 Min Read

“बिहार राज्य इस वर्ष 2025 में वीमेंस कबड्डी वर्ल्ड कप, मेंस एशिया कप हॉकी समेत कई बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करने जा रहा है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि इन खेलों के सफल आयोजन से बिहार भारत के अग्रणी खेल राज्यों के रूप में देखा जाएगा।”

दिनाँक 03/01/2025 नई दिल्ली

पटना : बिहार राज्य इस वर्ष 2025 में वीमेंस कबड्डी वर्ल्ड कप, मेंस एशिया कप हॉकी समेत कई बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करने जा रहा है। इसे लेकर आज मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों से बिहार में होने वाले आगामी खेलों को ‘बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024’ की तरह सफल बनाने का आग्रह किया है।

बिहार के इन सात जिलों में आयोजित होंगे सभी बड़े खेल आयोजन

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि पटना, नालंदा, गया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और दरभंगा जिले में आगामी खेलों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सभी खेलों का आयोजन जनवरी से लेकर अगस्त के बीच में अलग-अलग दिनों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार इस वर्ष विश्व कप महिला कबड्डी, विश्व कप सेपक टकराव, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, अंडर-20 रग्बी सेवेंस एशियाई चैंपियनशिप तथा हीरो मेंस एशिया कप हॉकी की मेजबानी करेगा।

इन खेलों में 8500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि खेलों में टेबल टेनिस, फुटबॉल, वॉली-बॉल, एथलेटिक्स, आर्चरी समेत 19 तरीके के आयोजन शामिल किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कबड्डी, मलखम्ब, खो-खो तथा पैरा खेल में भी 7 अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में 8500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

बिहार के युवाओं के बीच बढ़ेगी खेल भावना

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि ये खेल आयोजन न केवल बिहार के युवाओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देंगे, बल्कि एक उभरते बिहार का ब्रांड भी बनाएंगे। इन खेलों के सफल आयोजन से बिहार भारत के अग्रणी खेल राज्यों के रूप में देखा जाएगा। इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, आईपीआरडी के निदेशक वैभव श्रीवास्तव और अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।   

Tags:

Bihahost many big sporting eventsMen's Asia Cup HockeyWomen's Kabaddi World Cupyear 2025
Author

Satvik Samachar

Follow Me
Other Articles
Previous

पीएम मोदी ने झुग्गी से फ्लैट तक का सफर कराया पूरा,3024 परिवारों को सौंपी फ्लैट की चाबियां

Next

भारत के परमाणु वैज्ञानिक डॉ. चिदंबरम का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Suryoday Media Fedration

Work From Home Opportunity

Ab ghar baithe online kaam karke extra income kamaane ka mauka! Is kaam ke liye kisi experience ki zarurat nahi hai. Sirf mobile aur internet hona chahiye.

Apply Now

  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • About Us
  • Complaint Redressal
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • HOME

For advertizement Query satviksamachar9@gmail.com
Contact no.: 9873573489

Laxmi Production House - Candid Photography & Cinematic Videography Delhi NCR
  • पाठक शिकायत हेतु हेल्पलाइन
    +91-9811573489
    suryodaymediafederation@gmail.com
Copyright 2024 — Satvik Samachar. All rights reserved. Satvik Samachar