Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

गोवा में आप नेता संजय सिंह पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

“गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी ने कैश फॉर जॉब्स मामले में संजय सिंह के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। राज्य की अदालत ने इस मामले में संजय सिंह को नोटिस भेजा है। मुख्यमंत्री की पत्नी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने उनके नाम को घोटाले से जोड़कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है और इसके बदले 100 करोड़ रुपये की हर्जाने की मांग की है”

दिनाँक 18/12/2024 नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत द्वारा दायर 100 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला संजय सिंह के ‘कैश फॉर जॉब्स’ बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने सुलक्षणा सावंत का नाम लिया था। इस पर सुलक्षणा सावंत ने गोवा के बिचोलिम स्थित सिविल कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई और संजय सिंह से माफी मांगने की मांग की।

अदालत ने संजय सिंह को 10 जनवरी, 2025 तक नोटिस का जवाब देने का आदेश दिया है और उन्हें सोशल मीडिया पर इस तरह के अपमानजनक बयान देने से रोकने की भी सिफारिश की है।