“मोदी ने कहा कि दिल्ली को एक सरकार चाहिए जो केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करे। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने कई सालों तक दिल्ली को चलाया, और अब AAP-दा ने भी दिल्ली में कब्जा कर लिया है।”
दिनाँक 31/01/2025 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में एक जनसभा को संबोधित किया और दिल्ली चुनाव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि अब दिल्ली में मतदान होने में सिर्फ पांच दिन बचे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली ने तय कर लिया है कि AAP-दा को इस बार हटाना है और भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनानी है। मोदी ने बताया कि भाजपा ने दिल्ली को बहुत आधुनिक बनाने का प्रयास किया है, जैसे कि यहां द्वारका में भव्य यशोभूमि का निर्माण किया गया है। इससे हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है और यहां के व्यापार को भी बढ़ावा मिला है। भविष्य में यह पूरा क्षेत्र एक स्मार्ट शहर के रूप में विकसित होगा।
मोदी ने कहा कि दिल्ली को एक सरकार चाहिए जो केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करे। उन्होंने AAP-दा के खिलाफ कहा कि ये लोग सिर्फ विवाद करते हैं और एकता की बजाय संघर्ष को चुनते हैं।
मोदी ने भी AAP-दा को लेकर आलोचना की, कहा कि इन्होंने दिल्ली को अपनी राजनीति का ATM बना दिया है और लोगों के पैसे को निचोड़ा है। उन्होंने इसे देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाने के लिए काले धन के रूप में बताया।


