“रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) मुख्यालय का दौरा किया और संगठन के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों से संवाद किया”
दिनाँक 02/01/2025
नई दिल्ली, 2 जनवरी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) मुख्यालय का दौरा किया और संगठन के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों से संवाद किया। इस बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उपस्थित थे।
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में DRDO को देश की स्वदेशी क्षमताओं को विकसित करने, सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक तकनीकों, सामग्री से सुसज्जित करने और निजी क्षेत्र के साथ सहयोग के माध्यम से रक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सराहा।
वर्ष 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ घोषित किए जाने के मद्देनजर, रक्षा मंत्री ने यह स्पष्ट किया कि DRDO इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने DRDO से कहा कि वह तेजी से विकसित हो रहे प्रौद्योगिकी पारिस्थिति की तंत्र के साथ तालमेल बनाते हुए, बदलते समय के अनुसार प्रासंगिक उत्पादों के विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहे।


