रायपुर में कांग्रेस की किसान-जवान-संविधान जनसभा, खड़गे ने BJP पर लगाए कई आरोप

दिनाँक 08/07/2025 नई दिल्ली

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज कांग्रेस पार्टी ने किसान, जवान और संविधान जनसभा का आयोजन किया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

अपने भाषण में खड़गे ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश कर रही है। खड़गे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे देश, संविधान, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करें।

जनसभा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी अपनी बात रखी।

जनसभा के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर स्थित राजीव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में हिस्सा लिया।

More From Author

रांची में जारी सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में चौथे दिन रोमांचक मुकाबले

सेनेटरी पैड विवाद: कांग्रेस ने BJP पर लगाया महिलाओं के अपमान का आरोप, दर्ज कराई FIR