मौनी अमावस्या स्नान की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी
“सीएम योगी आज प्रयागराज में मौनी अमावस्या के स्नान की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने महाकुम्भ मेला क्षेत्र में प्रदर्शित पुलिस गैलरी एवं संविधान गैलरी का अवलोकन किया।”
दिनाँक 20/01/2025 नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर पहुंचे। उन्होंने मौनी अमावस्या स्नान की तैयारियों की समीक्षा की और महाकुंभ मेला क्षेत्र में पुलिस गैलरी और संविधान गैलरी का दौरा किया। इसके अलावा, उन्होंने “एक जिला, एक उत्पाद” (ODOP) योजना के तहत लगे स्टालों पर प्रदर्शित उत्पादों को भी देखा। मुख्यमंत्री ने अपनी इस यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।
मौनी अमावस्या, महाकुंभ के अमृत स्नानों में सबसे खास है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को यह पर्व मनाया जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, और इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री प्रयागराज पहुंचे।
