Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, अब तक 8 आतंकियों के घर जमींदोज, 175 संदिग्ध हिरासत में

दिनाँक 27/04/2025 नई दिल्ली

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सेना और सुरक्षाबल लगातार एक्शन में हैं। देश पर हमला करने वालों के खिलाफ भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सख्त रवैया अपनाए हुए हैं।

अब तक सुरक्षाबलों ने 8 आतंकियों के घरों को गिरा दिया है। ये आतंकी पहलगाम हमले में शामिल होने के शक में थे। पुलवामा के मुर्रान में जैश-ए-मोहम्मद के एक्टिव आतंकी अहसान उल हक के घर को विस्फोट कर उड़ाया गया। कुलगाम जिले में आतंकवादी जाकिर अहमद गनई का घर भी ध्वस्त किया गया।

इसके अलावा, कुपवाड़ा के कलारूस में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी फारूक तीदवा का घर भी नियंत्रित धमाके से गिरा दिया गया। कुलगाम के मतलहामा और शोपियां के छोटीपोरा में भी आतंकियों के घरों को सेना ने जमींदोज किया।

अब तक कुल 8 आतंकियों के घर गिराए जा चुके हैं। वहीं, हमले में मदद करने वालों की भी धरपकड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अब तक 175 संदिग्धों को पकड़ा है और पूछताछ कर रही है, ताकि हमले से जुड़ी हर सच्चाई सामने आ सके।

सुरक्षाबलों की इस कड़ी कार्रवाई से घाटी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ा है।