बेंगलुरु महिला ने (Big Basket) बिगबास्केट के फ्री गिफ्ट पर सवाल उठाए
“ओणम पर फ्री फूल भेजने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी”
नई दिल्ली : बेंगलुरु की एक महिला ने हाल ही में बिगबास्केट द्वारा फ्री गिफ्ट के रूप में भेजे गए फूलों पर सवाल उठाए, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। ओणम के अवसर पर बिगबास्केट ने महिला को फ्री में गेंदा के फूल भेजे थे, लेकिन महिला ने इस कदम पर नाराजगी जाहिर की।महिला का कहना था कि इस प्रकार के गिफ्ट को उनकी सहमति के बिना भेजना गलत है और इसे एकतरफा प्रमोशन के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस तरह का कदम उपभोक्ता की निजी पसंद और सहमति का सम्मान नहीं करता।
सोशल मीडिया पर इस मुद्दे ने तेजी से ध्यान खींचा। कुछ लोग बिगबास्केट के इस कदम को त्यौहारों के दौरान ग्राहकों को सरप्राइज देने का तरीका मानते हैं, जबकि अन्य ने इसे अनावश्यक और उपभोक्ता की निजता का उल्लंघन करार दियाबिगबास्केट ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इस घटना ने ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा ग्राहकों के साथ संवाद और सहमति के महत्व पर बहस को फिर से जीवित कर दिया है।
News credit : Social media
