Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान में आग, सभी यात्री सुरक्षित

दिनाँक 23/07/2025 नई दिल्ली

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हांगकांग से दिल्ली आई एयर इंडिया की फ्लाइट AI 315 में लैंडिंग के बाद अचानक आग लग गई। यह आग विमान के पिछले हिस्से में मौजूद सहायक विद्युत इकाई (APU) में लगी।

एयर इंडिया ने बताया कि यह घटना तब हुई जब विमान गेट पर पार्क हो चुका था और यात्री उतरने लगे थे। APU में आग लगते ही सिस्टम ने उसे ऑटोमैटिक बंद कर दिया। गनीमत रही कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित बाहर निकल गए। विमान को थोड़ा नुकसान हुआ है और जांच के लिए रोक दिया गया है। इस बारे में नियामकों को भी सूचित कर दिया गया है।

DIAL (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) ने कहा कि आग तुरंत बुझा दी गई और किसी को चोट नहीं आई है।